रामगढ़ प्रधान डाकघर में पोस्टमास्टर मनोज कुमार को भावभीनी विदाई

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : रामगढ़ प्रधान डाकघर में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित कर पोस्टमास्टर मनोज कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण भारतीय डाक विभाग के रांची आईडीसी में किया गया है।

समारोह की अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने किया।

कार्यकाल को बताया सराहनीय

समारोह में उपस्थित डाककर्मियों ने कहा कि मनोज कुमार का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को एकजुट रखते हुए डाकघर की जनकल्याणकारी सेवाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य किया।

वक्ताओं ने कहा कि उनका कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन, सहयोग और विभाग के प्रति समर्पण लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

नए पदस्थापन के लिए दी शुभकामनाएं

सभी कर्मचारियों ने मनोज कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बड़ी संख्या में डाककर्मी रहे उपस्थित

समारोह में नरेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, विजय कुमार चौधरी, अमित कुमार, प्रिया वर्णवाल, रिमझिम कुमारी, बबीता कुमारी, जशमीना खातून सहित बड़ी संख्या में डाककर्मी उपस्थित रहे।