रामगढ़, झारखंड : दीपावली और धनतेरस के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने रामगढ़ शहर में भारी एवं मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 1 बजे तक रामगढ़ शहर में ट्रक, बस और अन्य सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
-
शनिचरा हाट से थाना चौक: दोनों ओर से भारी वाहनों, मालवाहक गाड़ियों और बसों का प्रवेश बंद रहेगा।
-
पटेल चौक से रांची रोड: दोनों तरफ से ट्रक, बस और मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
-
बंजारी से सुभाष चौक: दोनों ओर से भारी एवं मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।