भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया, विजय ज्वेलर्स डकैती कांड के उद्भेदन की मांग, दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग
ज्ञापन के साथ भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति के लोग
भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया, विजय ज्वेलर्स डकैती कांड के उद्भेदन की मांग, दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग
रामगढ कैंट, झारखंड : भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति ने आज पुलिस अधीक्षक (रामगढ़) को एक ज्ञापन सह माँग-पत्र दे कर विजय ज्वेलर्स लूटकांड के अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
सौंपे गए मांग-पत्र में समिति ने लिखा है कि भुरकुंडा के विजय ज्वेलर्स में 20 दिसंबर की शाम को भीषण डकैती हुई थी. इस बाबत भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति की ओर से गत 24 दिसंबर को भुरकुंडा के थाना प्रभारी को एक छह: सूत्री मांग-पत्र दी गयी थी. मांग-पत्र सौंप कर मांग की गयी थी है कि 20 दिसंबर की शाम को विजय ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में हुई भीषण डकैती कांड की घटना का यथाशीघ्र उद्भेदन किया जाये. साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटी गयी संपत्ति और नकद राशि को बरामद कर पीड़ित दुकानदार को वापस सौंपा जाए, भुरकुंडा बाजार के तमाम दुकानदारों, व्यवसायियों को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए, भुरकुंडा के सभी चौक, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था की जाए, अगर कोई दुकानदार या व्यक्ति अपने स्तर से सीसीटीवी लगाया है तो उसके डीवीआर को जब्त करने के बजाये, मात्र उससे घटनाक्रम का क्लिप लिया जाए, भुरकुंडा बाजार में संध्या 5 बजे से 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति की गारंटी की जाए, भुरकुंडा थाना चौक से सयाल मोड़ तक नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए एवं भुरकुंडा थाना का फोन नंबर/मोबाइल नंबर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों, चौक- चौराहों में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए. ताकि किसी भी संकट के समय थाना को तत्काल सूचना दिया जा सके. लेकिन अफसोस की बात है कि अब तक कोई सकारात्मक पहल की सूचना नहीं दी गई है.
समिति ने लिखा है कि आप महोदय उपरोक्त मांगों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल करने का प्रयास करेंगे. यह ज्ञापन समिति के अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, सचिव सुरेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, अशोक सोनी, पीड़ित दुकानदार किशोरी वर्मा आदि की ओर से दिया गया