रामगढ़ कैंट, झारखंड : रोटरी रामगढ सिटी द्वारा आपसी सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से लिट्टी-चोखा के साथ पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉन्टिनेंटल, भट्टा साण्डी में आयोजित हुआ, जिसमें रोटरी क्लब के बड़ी संख्या में सदस्यों के परिवार की सहभागिता रही ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडू के विधायक तिवारी महतो थे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब द्वारा ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल को बढ़ाते हैं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हैं। उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से सांस्कृतिक जुड़ाव को भी सराहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रायोजक एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन हरीश चौधरी एवं सुमन चौधरी ने कहा कि लिट्टी-चोखा जैसे पारंपरिक व्यंजन हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और ऐसे आयोजन रोटरी सदस्यों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदर्श चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब केवल सेवा प्रोजेक्ट ही नहीं, बल्कि फेलोशिप के माध्यम से भी सदस्यों के बीच आत्मीयता बढ़ाने का कार्य करता है। लिट्टी-चोखा पार्टी इसी उद्देश्य का एक सुंदर उदाहरण है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव रोहित पंसारी ने सभी रोटरी सदस्यों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बन सका। कार्यक्रम में सभी सदस्य अपने-अपने पूरे परिवार के साथ इस आयोजन में सम्मिलित हुए, जिससे वातावरण और भी उल्लासपूर्ण एवं पारिवारिक बन गया।