DIG नौशाद आलम का निर्देश : वर्दी वाली तस्वीर ही होगी सरकारी पहचान
राज्य के अन्य प्रक्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के लिए भी लागू होने की संभावना
रांची / पलामू : पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने एक सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी को सरकारी मोबाइल फोन पर व्यक्तिगत या पारिवारिक तस्वीर डीपी में लगाने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के सभी पुलिस अधीक्षकों, एसडीपीओ और अन्य अधिकारियों पर लागू होगा।
DIG ने स्पष्ट किया कि कई पुलिसकर्मी अपने आधिकारिक मोबाइल नंबर पर गैर-पेशेवर या पारिवारिक तस्वीरें प्रोफाइल फोटो के रूप में उपयोग कर रहे हैं, जिससे जनता में भ्रम की स्थिति पैदा होती है और विभाग की अनुशासित छवि प्रभावित होती है।
“सरकारी मोबाइल फोन विभागीय संचार और जनता से संवाद का जरिया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि डीपी देखकर यह स्पष्ट हो कि फोन पुलिस अधिकारी का है,” — नौशाद आलम, DIG, पलामू रेंज।