Spread the love

गिद्दी में युवक ने गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, रिम्स में भर्ती

गिद्दी, हजारीबाग : गिद्दी ए निवासी 45 वर्षीय अब्दुल सलाम उर्फ पप्पू ने गुरुवार रात गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल हालत में परिजनों और पड़ोसियों ने तत्काल उन्हें आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल रिम्स में उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अब्दुल सलाम पहले मुंबई में कार्यरत थे, लेकिन कुछ वर्षों से गिद्दी में ही रहकर मजदूरी का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से मानसिक तनाव में थे। संभवतः इसी तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई और लोग उनकी कुशलता की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।