झारखंड में ठंड का असर बढ़ा : कई जिलों में तापमान लुढ़का

Spread the love

रांची, झारखंड : राज्य में सर्दी लगातार जोर पकड़ रही है। विभिन्न जिलों में तापमान तेजी से नीचे आ गया है। गुमला में गुरुवार सुबह 10 बजे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है।

कांके में 4.5 डिग्री रिकॉर्ड

राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां हवा की गति लगभग 2.6 किमी प्रति घंटा रही, जिसके कारण ठंड और अधिक महसूस हुई।

आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तीन दिनों के भीतर तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में शीतलहर की आशंका ( झारखंड )

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो — इन जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने के आसार हैं।

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाएं

सुबह की ठंडी हवाओं से बचें

जरूरत हो तो ही घर से बाहर निकलें

शरीर को गर्म रखने के लिए पौष्टिक भोजन और गर्म पेय का सेवन बढ़ाएं