देवघर पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Spread the love

देवघर एयरपोर्ट पर न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत, जैप-1 के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बाबा वैद्यनाथ के मंदिर के पूजा अर्चना कर निकलते मुख्य न्यायाधीष सूर्यकांत

देवघर, झारखंड : भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार, 2 नवंबर 2026 को देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में जैप-1 के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद एवं न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश केके झा तथा झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजन अस्थाना ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

इसके अलावा संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, डीआईजी अंबर लकड़ा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा एवं अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

देवघर पहुंचने के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया।