साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर दूसरे दिन निकाली गई प्रभात फेरी 

Spread the love

रामगढ कैंट, झारखंड : श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाने के लिए रामगढ़ शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर तड़के प्रभात फेरी निकाली गई।श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाने के लिए रामगढ़ शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तड़के प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी गुरुद्वारा से शुरू होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार झंडा चौक मेन रोड होते हुए गुरुद्वारा साहब पहुंची। यहां गुप्त सेवा की ओर से चाय नाश्ता का प्रबंध किया गया। साथ ही निशान साहेब पर फूलों की माला डाली गई।निशान साहेब लेकर जसकीरत सिंह सैनी प्रभात फेरी की अगुवाई कर रहे थे।

प्रभात फेरी में गुरूद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा मीत प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सैनी, हरजीत सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी,मनजीत सिंह कुजू वाले,रौनक छाबड़ा,इकबाल सिंह छाबड़ा, तेजिंदर पाल सिंह सलूजा अमन सिंह गुरजोत सिंह सैनी, राज जस्सल , जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सुमी जोली, गुरबक्श कौर सैनी, , लवली लांबा, सतविंदर कौर सैनी निक्की लांबा, सुदेश कौर,
बलविंदर कौर छाबड़ा, बबली सोनी, सोमा जस्सल, लवली गांधी,बलविंदर कौर आदि शामिल थे।