
रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ शहर के गढ़बांध स्थित दामोदर नदी में रविवार सुबह नहाने के दौरान दो किशोरों के डूब जाने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। किशोरों तलाश गोताखोरों द्वारा लगातार की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 14 से 15 वर्ष की उम्र के तीन किशोर रविवार सुबह अपने-अपने घरों से फुटबॉल खेलने की बात कहकर निकले थे। इनमें एक किशोर रामगढ़ शहर के बिजुलिया तालाब के समीप किसान नगर निवासी था, दूसरा किशोर बंगाली टोला का रहने वाला था। जबकि तीसरा किशोर नया बस स्टैंड के निकट का निवासी था ।
तीनों किशोर गढ़बांध स्थित दामोदर नदी पहुंच गए और वहां कपड़े उतारकर नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाने के दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
बंगाली टोला निवासी आयुष कुमार तिवारी (पिता विनोद तिवारी) लोगों की सहायता से किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहा। घर पहुंचकर उसने अपने साथियों के डूबने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग तत्काल गढ़बांध पहुंचे। जबकि आयुष को इलाज के लिए रांची रोड के इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
मशक्कत के बाद दोनो के शव को काफी खोज बीन के बाद पानी में शाम को निकाला जा सका। पतरातू से गोताखोर बुलाये गये थे। बाद में एक बच गये किशोर को अस्पताल से दामोदर नद के किनारे लाया गया। उक्त किशोर आयुष कुमार तिवारी ने बताया कि उसके दो साथी कहां डूबे थे। इसके बाद आयुष के निशानदेही पर पहले रामगढ के नए बस स्टैंड के निकट का रहने वाले वैभव कुमार पिता दीपक वर्मा फिर बिजुलिया तालाब के निकट किसान कॉलोनी निवासी प्रिंस सोनकर पिता बबलू सोनकर के शरीर को पानी से खोज निकाला गया। इसके बाद दोनो शवों के देर शाम पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद भेजा
ज्ञात हो कि गढ़बांध से छावनी परिषद द्वारा रामगढ़ शहर को जलापूर्ति की जाती है। इस कारण यहां बांध का निर्माण किया गया है, जिससे नदी के इस हिस्से में गहरा जल क्षेत्र बन गया है। घटनास्थल पर किशोरों के कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
इस दर्दनाक घटना के बाद रामगढ़ शहर सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।