महर्षि परमहंस कॉलेज में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड  :  इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से महर्षि परमहंस कॉलेज, रामगढ़ में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “रुकें, सोचें, सत्यापित करें और रिपोर्ट करें” रही। इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और अन्य डिजिटल अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।:

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। क्लब की अध्यक्षा श्वेता जैन एवं सचिव नवलजीत कौर ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन, मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक अकरम रजा, साइबर अपराध शाखा के अवर निरीक्षक दिगंबर पांडेय एवं अधिवक्ता विनोद कुमार उपस्थित रहे। वक्ताओं ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों, अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों तथा उनसे बचने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संदिग्ध संदेश, फोन कॉल या लिंक पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले रुककर उसके बारे में सोचें और सत्यापन करें। साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में इसकी तत्काल सूचना संबंधित माध्यम से देने की भी अपील की गई।

कार्यक्रम की मार्गदर्शक पीडीसी शर्मिष्ठा दत्ता रहीं, जबकि परियोजना अध्यक्ष की जिम्मेदारी मेघा बगरिया एवं ऐत्रेयी ने संभाली।

इस जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न इनर व्हील क्लबों ने सह-आयोजक के रूप में सहयोग किया। इनमें इनर व्हील स्वर्णरेखा रांची, इनर व्हील हजारीबाग, इनर व्हील सिंदूर हजारीबाग, इनर व्हील गिरिडीह सनशाइन, इनर व्हील रांची पलाश, इनर व्हील युवा हजारीबाग एवं इनर व्हील कोडरमा शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना तथा साइबर अपराध की रोकथाम में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से साइबर सुरक्षा से संबंधित संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में श्वेता जैन, नवलजीत कौर, शर्मिष्ठा दत्ता, प्रियंका जैन, नीरू साहनी, मेघा बगरिया, उर्मिला बगरिया, मनबीर कौर, मीरा बगरिया, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अग्रवाल, रेनू मेवार, नयन मेवार, दीपा वाडेरा, नम्रता जैन, विजय लक्ष्मी अय्यर, मीना वाडेरा, ममता वसंत, जेनेशा वाडेरा, निधि चौधरी, पिंकी बंसल, राजेंद्र कालरा, पूनम सिंघानिया, अंबली जैन, जस्मीत कौर, विनिता अग्रवाल, नीति अरोड़ा, ममता अग्रवाल, जसविंदर होरा एवं मधु अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।