रामगढ़ कैंट, झारखंड : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की रामगढ़ जिला कमेटी का गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने संगठन में तीन नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया।
सेंट्रल सौंदा निवासी विनय सिंह को जिला महासचिव, जबकि संजय पासवान एवं धनंजय कुमार को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।
नव मनोनीत पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की विचारधारा एवं विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश सचिव केवल पासवान ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मनोयन के बाद अर्जुन पासवान, शिवानी सिन्हा, श्याम चंद्रवंशी, गणेश पासवान, राखी देवी, मीनू रॉय, अमर राम, रामदास पासवान, अजीत विश्वकर्मा, अमित कुमार, लखी राम, रणजीत मिश्रा, ऋषिकेश पांडा, राजेंद्र नायक, रितेश गुप्ता, अजीत प्रसाद, निर्मल महतो, सिकंदर यादव, सूरज भान सिंह, मिथलेश रजक, पप्पू, इरशाद आलम, राम मनोज पासवान, शिवकुमार सोनी, अंकित कुमार, कृष्णा महतो, लाला करमाली, बिट्टू सोनी, ईश्वर दयाल महतो, रघुनंदन महतो, अरुण पासवान, टिकेश्वर महतो एवं रामदेव नायक सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।