बीएफसीएल में सुरक्षा शपथ के जरिए मजबूत iसुरक्षा संस्कृति की पहल

Spread the love

“शून्य हानि” के लक्ष्य की दिशा में कर्मचारियों ने लिया सुरक्षा शपथ

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कार्यस्थल पर मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने और “शून्य हानि” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन एचएसपीए परिसर में किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों एवं ठेका कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षा शपथ ली।

इस दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली, सुरक्षित कार्यस्थल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता व्यक्त की। कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने, सुरक्षित तरीके से कार्य करने तथा संभावित जोखिमों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि कार्यस्थल की सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामूहिक प्रतिबद्धता है। कर्मचारियों को स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अपने सहकर्मियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना को और मजबूत करना तथा सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर कंपनी के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

BFCL कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “शून्य हानि” के लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है। सुरक्षा शपथ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन में मजबूत एवं सकारात्मक सुरक्षा संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।