भुरकुंडा रिक्रिएशन क्लब दुर्गा मंडप का पट खुला, मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

कार्यवाहक महाप्रबंधक कुमार राकेश सत्यार्थी ने किया मंडप का उद्घाटन, पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए मां के दर्शन

भुरकुंडा (रामगढ़), झारखंड  :  दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भुरकुंडा थाना चौक स्थित रिक्रिएशन क्लब दुर्गा मंडप का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। बरका-सयाल क्षेत्र के कार्यवाहक महाप्रबंधक सह पूजा समिति के संरक्षक कुमार राकेश सत्यार्थी ने मंडप का उद्घाटन किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई और जगत जननी मां दुर्गा के दर्शन शुरू हो गए

मंडप परिसर में पुरोहित सतीश मोहन मिश्रा, संतोष मोहन मिश्रा और विकास मोहन मिश्रा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने में सहयोग किया। पूजा-अर्चना के साथ मंडप के उद्घाटन और मां के पट खुलने पर उपस्थित लोगों में उत्साह देखा गया।

सीसीएल प्रबंधन के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीसीएल प्रबंधन की ओर से दिलीप कुमार, रवि रंजन, ए.के. सिंह, आर.के. सिंह, अजीत कुमार, रोहित कुमार, अभिनव कुमार, रिशु कुमार, अभिनव आनंद और रमेश कुमार उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

पूजा समिति के सदस्यों ने संभाली व्यवस्था

इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से सचिव प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह सहित अशोक कुमार सिंह, रणविजय सिंह, संजय मिश्रा, विनय कुमार सिंह, संजय वर्मा, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, विकास कांत सिन्हा, शैलेंद्र सिंह, रामराज सिंह, सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रामसुंदर सिंह और जयराम सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मां दुर्गा के पट खुलने के साथ ही क्षेत्र में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।