केशव महतो कमलेश बोले- पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना और गांवों तक लोकतंत्र की जड़ों को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
रांची, झारखंड : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने शुक्रवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के चेयरमैन जयशंकर पाठक सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शांतनु मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की बुनियादी इकाई है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सत्ता के विकेंद्रीकरण और ग्राम पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना था कि गांवों की सरकार गांव के लोगों के प्रति जवाबदेह हो और विकास योजनाओं में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
केशव महतो कमलेश ने कहा कि इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ गांवों तक लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाकर ग्रामीण जनता की भागीदारी बढ़ाना और विकास की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शांतनु मिश्रा के नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राज्य में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड प्रदेश हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के चेयरमैन जयशंकर पाठक ने भी शांतनु मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाएगा। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं, उनके अधिकारों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेगा।
नेताओं ने कहा कि पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने, आम जनता की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने और पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में संगठन की अहम भूमिका हो सकती है। इसके लिए पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ करेंगे। संगठन को मजबूत करना, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करना और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में काम करना उनकी प्राथमिकता होगी।
शांतनु मिश्रा ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पंचायती राज संबंधी दृष्टिकोण को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पहुंच बढ़ाने, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण जनता को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर मिलता है। इसलिए पंचायतों को मजबूत बनाने, जनप्रतिनिधियों की भूमिका को प्रभावी करने और गांवों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। संगठन इन उद्देश्यों को ध्यान में रखकर आगे काम करेगा।
शांतनु मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने झारखंड में पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाने और पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शांतनु मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, उज्जल तिवारो, गजेंद्र सिंह, सोनल शांति और मुकेश यादव, संकेत सुमन सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।