शांतनु मिश्रा के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रामगढ जिला कांग्रेस ने किया सम्मानित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : शांतनु मिश्रा के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर रविवार को रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं विधायक ममता देवी ने की।

समारोह में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया, जिला प्रभारी शिव कुमार भगत, विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन तथा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अंगवस्त्र और बुके भेंट कर शांतनु मिश्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने शांतनु मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में पूरे झारखंड में पंचायती राज अधिनियम की जानकारी और इसके लाभ गांव-गांव तक पहुंचेंगे। वक्ताओं ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा ग्रामीण स्तर पर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शांतनु मिश्रा के सफल कार्यकाल की कामना भी की।

अपने संबोधन में शांतनु मिश्रा ने रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, गोला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सोनी, चितरपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अहसानुल्लाह, मांडू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सागर महतो, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम सरवर, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गगन करमाली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू जोशी और कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र महतो उपस्थित थे।

इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल सिंह, संजय साव, उपेंद्र वर्मा, चमन लाल, भैरव ठाकुर, राजेंद्र चौधरी, जकाउल्लाह, सुधीर मंगलेश, एनएसयूआई झारखंड के संगठन प्रभारी संकेत सुमन, एनएसयूआई के रामगढ़ जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, जिला महासचिव शानू गोयल, प्रदेश महासचिव वजाहत उल्ला, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मोहम्मद आशिफ, अंकित कुमार, टिंकू खान और योगी मुंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे