भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती 

Spread the love

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आदिकवि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

रांची, झारखंड :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, ज्ञान, धर्म, आदर्श और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी महान रचना रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन का अनुपम प्रतीक है। महर्षि वाल्मीकि के विचार और शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने के साथ लोगों को प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि की सांस्कृतिक विरासत और उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में समरसता, मानवीय मूल्यों और नैतिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, राजेंद्र पासवान, भगत वाल्मीकि, सीमा पासवान, विमल बैठा, योगेंद्र लाल, राजीव लाल, विनोद राजन, सत्येंद्र रजक, धर्मेंद्र राम, गोविंद वाल्मीकि और चंदन बैठा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।