माता वैष्णो देवी मंदिर में गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को होगी करवा चौथ व्रत कथा

Spread the love

झंडा चौक मंदिर परिसर में अपराह्न 3 बजे से आयोजन, पंडित लीलाधर शर्मा सुनाएंगे कथा

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को करवा चौथ व्रत कथा का आयोजन किया जाएगा। अपराह्न 3 बजे से होने वाले इस धार्मिक आयोजन में व्रतधारी महिलाओं के लिए मां करवा की कथा सुनने की विशेष व्यवस्था की गई है।

पंजाबी हिंदू बिरादरी के महासचिव महेश मारवाह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा पारंपरिक विधि-विधान के साथ सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत की कथा सुनाएंगे। आयोजन की तैयारियां पंजाबी हिंदू बिरादरी के पदाधिकारियों की ओर से पूरी कर ली गई हैं।

महेश मारवाह ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना के साथ यह व्रत रखती हैं।

उन्होंने सभी व्रतधारी महिलाओं से निर्धारित समय पर माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर पहुंचकर व्रत कथा सुनने की अपील की है।