छठ महापर्व पर कमल बगड़िया ने रिलीज किया भोजपुरी भक्ति गीत

Spread the love

कतिका महीनवां अइले आदित सुदिनवां लाइले’ के बोल से सजेगा माहौल

रामगढ़ कैंट, झारखंड : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कमल बगड़िया ने अपना नया भोजपुरी छठ भक्ति गीत यूट्यूब पर रिलीज किया है। पारंपरिक लोकधुन और भक्तिपूर्ण शब्दों से सजे इस गीत में छठी मैया की महिमा और भगवान सूर्य की आराधना को प्रस्तुत किया गया है।

गीत के बोल ‘कतिका महीनवां अइले, आदित सुदिनवां लाइले, होखेला छठ त्योहार, कि बरसेला मैया के महिमा अपार’ हैं। भोजपुरी भाषा में तैयार इस गीत के माध्यम से छठ महापर्व की धार्मिक आस्था, परंपरा और भक्ति भावना को स्वर दिया गया है।

इस गीत का संगीत संयोजन अरविंद मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा ने किया है, जबकि कोरस में सुनीता शर्मा ने अपनी आवाज दी है।

छठ के पारंपरिक परिवेश और लोक संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस भक्ति गीत को श्रोताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कमल बगड़िया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर यह गीत उपलब्ध है।