प्रदेश सचिव केवल पासवान एवं जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सौंपा मनोनयन पत्र, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रामगढ़ कैंट, झारखंड : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी के निर्देशानुसार भुरकुंडा निवासी विनोद नायक को रामगढ़ जिला युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश सचिव केवल पासवान एवं रामगढ़ जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा।
मौके पर प्रदेश सचिव केवल पासवान ने विनोद नायक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद नायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विचारों और नेतृत्व के अनुरूप कार्य करते हुए रामगढ़ जिले में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं, नवमनोनीत जिलाध्यक्ष विनोद नायक ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक जनार्दन पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी एवं प्रदेश सचिव केवल पासवान के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर रामगढ़ जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिवानी सिन्हा, लेबर सेल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गणेश पासवान सहित श्याम चंद्रवंशी, रामदास पासवान, राखी देवी, मीनू राय, अरविंद तिवारी, बिजेंद्र पासवान, मनोज कुमार अकेला, अशोक कुमार शर्मा, सन्नी सिंह, राजेंद्र नायक, प्रमोद कुमार, विजय केसरी, राज किशोर कुमार, मनोज कुमार, अविनाश साहू, मोहम्मद साबिर, राजेश मुंडा, बबन पासवान, अमर राम, मनोज पासवान, ऋषिकेश पांडा, उपेंद्र गुप्ता, अहमद रजा, सिकंदर यादव, विनय सिंह, संजय पासवान, निर्मल महतो, पप्पू साव, कृष्ण महतो, लाला करमाली, बिट्टू सोनी, ईश्वर दयाल महतो, राजकिशोर पासवान, सूरज सिंह, मिथलेश रजक, शिवचरण महतो, अरुण पासवान, टिकेश्वर महतो, रामदेव नायक, रितेश गुप्ता, अजीत प्रसाद, अजीत विश्वकर्मा, अमित पांडे, राकेश कुमार, सौरभ सोनकर एवं अंकित चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।