ChatGPT Negotiate Auto Fare: बेंगलुरु में छात्र ने चैटजीपीटी से कन्नड़ में बातचीत कर ऑटो ड्राइवर से ₹200 की जगह ₹120 में तय कराया किराया. वायरल वीडियो ने बताया कैसे AI तोड़ रहा है भाषा की दीवारें.
ChatGPT Negotiate Auto Fare: अब भाषा की रुकावट नहीं बनेगी जेब पर बोझ. बेंगलुरु में एक छात्र ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. दरअसल, उसे कन्नड़ नहीं आती थी, लेकिन फिर भी उसने एक ऑटोवाले से किराया कम करवा लिया, वो भी ChatGPT की मदद से.
Voice ChatGPT बना भाषा का पुल
छात्र ने ChatGPT का वॉयस असिस्टेंट फीचर इस्तेमाल किया और उसे कहा कि वह ऑटो वाले से Kannada में बात करके ₹200 का किराया घटाकर ₹120 करवा दे. AI ने तुरंत स्थानीय भाषा में बात की और सफलतापूर्वक फेयर नेगोशिएट कर लिया
ChatGPT Negotiate Auto Fare: लोग बोले – “AI ने सच में कमाल कर दिया”
यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई, और सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. यूजर्स ने कहा कि यह उदाहरण दिखाता है कि AI अब सिर्फ चैटबॉट नहीं रहा, बल्कि रियल लाइफ में भाषा की दीवारें तोड़ने वाला असली साथी बन चुका है.