पटना (बिहार) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस बार एक बड़ा बदलाव यह हुआ है कि बिहार एनडीए सरकार के इतिहास में पहली बार गृह मंत्रालय भारतीय जनता पार्टी को सौंपा गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब बिहार के नए गृह मंत्री बन गए हैं। यह जिम्मेदारी मिलने के साथ ही वे राज्य में भाजपा के सबसे प्रभावशाली नेताओं की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि नीतीश कुमार के सबसे लंबे समय तक डिप्टी सीएम रहे उनके करीबी सुशील कुमार मोदी को भी कभी गृह मंत्रालय नहीं दिया गया था।
नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा (संक्षिप्त सूची):
नीतीश कुमार (जेडीयू): विभाग अभी तय नहीं
सम्राट चौधरी (बीजेपी): गृह विभाग
विजय सिन्हा (बीजेपी): भूमि-राजस्व एवं खनन
विजय चौधरी (जेडीयू): जल संसाधन, भवन निर्माण
बिजेंद्र यादव (जेडीयू): ऊर्जा
श्रवण कुमार (जेडीयू): ग्रामीण विकास
मंगल पांडे (बीजेपी): स्वास्थ्य एवं विधि
दिलीप जायसवाल (जेडीयू-बीजेपी): उद्योग
अशोक चौधरी (जेडीयू): ग्रामीण कार्य
लेशी सिंह (जेडीयू): खाद्य एवं उपभोक्ता
मदन सहनी (जेडीयू): सामाजिक कल्याण
नितिन नवीन (बीजेपी): सड़क निर्माण एवं नगर विकास
रामकृपाल यादव (बीजेपी): कृषि
संतोष सुमन (हम): लघु जल संसाधन
सुनील कुमार (जेडीयू): शिक्षा
जमा खान (जेडीयू): अल्पसंख्यक कल्याण
संजय टाइगर (बीजेपी): श्रम संसाधन
अरुण शंकर प्रसाद (बीजेपी): कला, संस्कृति, युवा और पर्यटन
सुरेन्द्र मेहता (बीजेपी): पशु एवं मत्स्य संसाधन
नारायण प्रसाद (बीजेपी): आपदा प्रबंधन
रमा निषाद (बीजेपी): पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण
लखेन्द्र रोशन (बीजेपी): अनुसूचित जाति–जनजाति कल्याण
श्रेयसी सिंह (बीजेपी): खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी
प्रमोद कुमार (बीजेपी): सहकारिता
संजय कुमार (लोजपा): गन्ना उद्योग
संजय सिंह (लोजपा): पीएचईडी
दीपक प्रकाश (रालोमो): पंचायती राज
नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित यह आठवीं एनडीए सरकार 26 मंत्रियों के साथ शुरू हुई है। कुल 9 पद अभी भी खाली हैं, जिन पर आगे के कैबिनेट विस्तार में नियुक्तियां होंगी। बताया जा रहा है कि अगली बार जेडीयू के हिस्से में अधिक सीटें जाने की संभावना है।