रामगढ़, झारखंड : मंगलवार को उप विकास आयुक्त, रामगढ़ श्री आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सर्वप्रथम जिला गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी समिति के सदस्यों से ली।
मौके पर उप विकास आयुक्त ने आगामी नव वर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचने के मद्देनजर विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों, साफ-सफाई बनाए रखने एवं लोगों में जागरूकता लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, गंगा समिति सदस्य श्री गोविंद मेवाड, डीपीओ नमामि गंगे श्री चंदन कुमार सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि, अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।