रांची (झारखंड) : झारखंड में पुलिस व्यवस्था को और मज़बूती मिलने वाली है। राज्य के नौ वरिष्ठ डीएसपी अधिकारियों को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति प्रदान की गई है। शीघ्र ही गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार जिन अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा, उनमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार-एक शामिल हैं। इसके अलावा जेपीएससी के दो बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को शर्तीय (कंडिशनल) पदोन्नति दी गई है।
राज्य में वर्तमान व्यवस्था के अनुसार 2012 से 2021 बैच तक के कुल 71 आईपीएस अधिकारी एसपी रैंक पर पदस्थापित हैं, जिनमें से 10 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। नए प्रोन्नत अधिकारियों के जुड़ने से झारखंड में एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी।
हालाँकि जनवरी 2026 में 2012 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों के डीआईजी रैंक में पदोन्नत होने के बाद एसपी स्तर के अधिकारियों की संख्या घटकर 76 रह जाएगी।