रामगढ़, झारखंड : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं हर घर स्वदेशी–घर घर स्वदेशी कार्यक्रम को लेकर भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल द्वारा अशोका होटल के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. संजय प्रसाद सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर की गई। अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक एवं महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री अजीत गुप्ता ने दिया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. संजय प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य संगठन की निर्धारित कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करने की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और हर घर स्वदेशी–घर घर स्वदेशी कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठा रहा है और हम सभी अपने छोटे–छोटे प्रयासों से विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी :
राजीव रंजन प्रसाद (जिला मीडिया प्रभारी), सहदेव ठाकुर, मनोज जायसवाल, बसुध तिवारी, धीरज साहू, बृजेश पाठक, मिथलेश कुमार कश्यप, राजेश ठाकुर, मणिशंकर ठाकुर, कुणाल दास, सुरेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, संजय श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।