रामगढ़ : 12 लाख की चोरी मामले का एसपी अजय कुमार ने किया खुलासा, SIT ने बोकारो से मुख्य आरोपी शनि करमाली को किया गिरफ्तार

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने प्रेस सम्मेलन कर 12 लाख की चोरी का खुलासा किया। घटना 07 दिसंबर 2025 की है, जब सुबह 09:00 से 11:55 बजे के बीच मनोज कुमार साव, पिता दान्दु साव, निवासी जेल रोड, थाना रामगढ़ के घर में घुसकर 12,00,000 रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 325/2025, दिनांक 07.12.2025, धारा 331(5)/305/3(5) भा.न्या.सं.-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर टीम ने कांड के मुख्य नामजद आरोपी शनि करमाली उर्फ शनि लोहरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी जेल मोड़ बिरसा चौक, रामगढ़ को 10 दिसंबर 2025 की सुबह 05:15 बजे बोकारो के दुन्दीबाग बाजार स्थित झोपड़पट्टी से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई रकम और सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। आरोपी कुछ सामान बोकारो लेकर गया था, जबकि कुछ अपने घर में छिपाकर रखा था।

बरामद सामान :

4,12,350 रुपये नकद
सोने की कानबाली 4 पीस
सोने का झुमका 1 जोड़ी
सोने का मांगटीका 1 पीस
सोने का नथिया 1 पीस
चांदी का लॉकेट 2 पीस
चांदी की चेन 1 पीस
चांदी की बिछिया 2 जोड़ी
POCO कंपनी का मोबाइल फोन

अभियुक्त का अपराध इतिहास :

रामगढ़ थाना कांड संख्या 109/2025, दिनांक 30.04.2025, धारा 303(2)/329(3) BNS 2023
बोकारो स्टील सिटी थाना कांड संख्या 142/2024, धारा 302(2) BNS 2023
सेक्टर–12 बोकारो थाना कांड संख्या 91/2024, धारा 331(4)/305(b) BNS 2023

छापेमारी टीम में शामिल :

परमेश्वर प्रसाद (एएसपी रामगढ़), नवीन प्रकाश पाण्डेय (पु.नि.-थाना प्रभारी रामगढ़), पु.अ.नि. सुमंत कुमार राय, पु.अ.नि. अनिल कुमार, स.अ.नि. मनोज कुमार, पुलिस-364 गोराई महतो, पुलिस-415 ओमप्रकाश और पुलिस-44 रवि शंकर कुमार।