पीवीयूएनएल पतरातू की 800 मेगावाट यूनिट-2 का सफल परीक्षण, झारखंड को अब मिलेगा 1360 मेगावाट बिजली

Spread the love

पतरातू (रामगढ), झारखंड : पतरातू विद्युत् उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के पतरातू स्थित ताप विद्युत परियोजना में शनिवार 11 मई 2026 की देर शाम 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2 का सफल परीक्षण (ट्रायल ऑपरेशन) किया गया। इस उपलब्धि के साथ यूनिट-2 के नियमित एवं वाणिज्यिक संचालन का रास्ता साफ हो गया है।