
दिव्यम जैन
रामगढ़ (झारखंड) : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्र दिव्यम जैन ने 12वीं कॉमर्स संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर दिव्यम ने न केवल अपने विद्यालय में कॉमर्स स्ट्रीम के स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि पूरे रामगढ़ जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम भी रोशन किया है।
दिव्यम जैन के पिता कुणाल जैन और माता नेहा जैन ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। दिव्यम जैन रामगढ़ के प्रमुख व्यवसायी स्व एमपी जैन के पोते व व्यवसायी संजय जैन के भतीजे हैं।
दिव्यम ने बताया कि वह आगे कॉमर्स में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बी.कॉम (ऑनर्स) करेंगे और उसके बाद मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन कर प्रबंधन क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगे।
विद्यालय परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दिव्यम को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दिव्यम की यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।