इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खिचड़ी

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से बुधवार को रामगढ़ स्थित जालाराम मंदिर परिसर में जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के बीच खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देना था। क्लब की सदस्यों ने स्वयं सेवा कार्य में भाग लेते हुए लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया।

क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि इनर व्हील क्लब सामाजिक सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्वेता जैन के अलावा पिंकी बंसल, विनिता अग्रवाल, जसप्रीत कौर, प्रियंका जैन और जस्मित सोनी सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।