शिक्षक समाज के शिल्पकार, उनका सम्मान करना गौरव की बात : श्वेता जैन

Spread the love

इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने मनाया शिक्षक दिवस, डॉ. मौसमी बनर्जी को विशेष सम्मान

रामगढ़ कैंट, झारखंड : इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहर के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. मौसमी बनर्जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान और लंबे समय से दी जा रही सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से उन्हें सम्मान प्रदान कर शिक्षा जगत में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इसके अलावा समाज और छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. मनबीर कौर, श्रीमती पिंकी गांधी, श्रीमती सुमन सोनी, श्रीमती नीति अरोड़ा और श्रीमती हरमीत कौर को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्षा श्वेता जैन के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं। वे विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष रंजू अरोड़ा ने भी शिक्षक दिवस के महत्व और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे।

समारोह का मंच संचालन नमिता श्रॉफ ने प्रभावी एवं शानदार तरीके से किया। कार्यक्रम के समापन पर पिंकी गांधी ने क्लब के सदस्यों तथा सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की श्वेता जैन, नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, ममता अग्रवाल, निधि चौधरी, हरमीत कौर, रंजू अरोड़ा, नीरू साहनी, नमिता श्रॉफ, मेघा बागड़िया, मीरा बागड़िया, नीति अरोड़ा, मधु अग्रवाल, सुरेंद्र कौर, परमजीत कौर, गुरबक्स सैनी, सुमन सोनी, पिंकी गांधी, विजया अयंगर और मनबीर कौर, प्रियंका जैन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।