रामगढ़, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की। इसके तहत राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को झारखंड भाजपा का संगठनात्मक प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा भाजपा के प्रदेश नेता, राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा तथा पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद रामगढ़ जिला भाजपा में हर्ष का माहौल है।
भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने गजेंद्र पटेल को झारखंड का संगठनात्मक प्रभारी तथा सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तीनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं मार्गदर्शन से झारखंड में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त सभी प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जिला प्रभारी सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रो. खिरोधर साहू, बलराम महतो, रिद्धि राज, रेखा देवी एवं लक्ष्मी देवी, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी एवं जगेश्वर प्रजापति, जिला मंत्री किरण देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलू साव, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, मनोज कुमार महतो, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, कुणाल दास एवं उज्जवल चक्रवर्ती सहित विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए संगठनात्मक दायित्वों से झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संगठनात्मक सक्रियता को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने गजेंद्र पटेल के नेतृत्व तथा सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह के सहयोग से प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य होने की शुभकामना व्यक्त की।
वहीं, राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा तथा पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी रामगढ़ जिला भाजपा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रामगढ़ जिला भाजपा परिवार ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों के सफल, सार्थक एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।