रामगढ़ कैंट, झारखण्ड : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL), रामगढ़ में सितंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ और ‘वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स’ थीम के तहत आयोजित हुआ।
समारोह में जीएफए, एचएसपीए हेड ऑफिस तथा एमडीएच ऑफिस, रांची के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर इस विशेष अवसर को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन एचएएसपी कैंटीन, जीएफए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में किया गया। इस दौरान केक कटिंग के साथ जन्मदिन मनाने वाले सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को मजबूत करना और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण कंपनी की निरंतर प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करने में सहायक होते हैं। बीएफसीएल प्रत्येक कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानता है और कर्मचारियों की खुशियों को कंपनी की सफलता का अभिन्न हिस्सा समझता है।
प्रबंधन ने सितंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले सभी 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।