नेमरा (रामगढ़), झारखंड : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस दौरान गांव में आगंतुकों की आवाजाही बनी रही। मुख्यमंत्री स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
आगंतुकों से मिलकर मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा पहुंचे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। उन्होंने सभी का अभिवादन किया और उनके स्नेह को स्वीकार करते हुए दुःख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने के लिए आभार व्यक्त किया।
व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री की नजर
संस्कार भोज में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। उनका प्रयास रहा कि गांव पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
माता के निधन से शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने और इस कठिन समय में साथ देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के नेमरा पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।