रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मंजीत सहानी बने ‘जन चेतना दूत’

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड  :  रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मंजीत सहानी को रामगढ़ छावनी परिषद की ओर से ‘जन चेतना दूत’ नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर चैंबर परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

चैंबर परिवार ने विश्वास जताया कि मंजीत सहानी अपने सामाजिक सरोकारों, जनहित के प्रति समर्पण और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से जनजागरूकता अभियान को नई गति प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के प्रयासों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस नियुक्ति को उनके सामाजिक योगदान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों को नई पहचान देने वाला कदम बताया गया। चैंबर परिवार ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे रामगढ़ शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।