रामगढ़ कैंट , झारखंड : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान रामगढ़ कैंट बोर्ड के नामित सदस्य बनाए जाने पर सरदार अनमोल सिंह को सम्मानित किया गया।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सौरभ जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को बूथ स्तर पर प्रभावी तरीके से आयोजित करने और इसके संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही शक्ति केंद्रों की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने, बूथ समितियों को सक्रिय बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ भाग लेने की अपील की गई।
सरदार अनमोल सिंह को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
बैठक के दौरान सरदार अनमोल सिंह को रामगढ़ कैंट बोर्ड का नामित सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कैंट मंडल के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। मंडल की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में रंजन सिंह फौजी, विजय जायसवाल, शीतल सिंह, शशि शेखर सिंह, तरुण साहू, राजीव पामदत्त, राजेश ठाकुर, संतोष शाह, विजेंद्र मुंडा, विनीता सिंह, आकाश गुप्ता, अमित ठाकुर, संदीप मिश्रा, रोशन जायसवाल, धीरज साहू, नरेश साहू, गोविंद शाह, सुमित रवि, देव कुमार, कुणाल दास, नीतीश कुमार, गौतम पांडेय, अरविंद सिंह, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, जगदीश शर्मा, रवि गुप्ता एवं सूरज पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।