एसआईआर प्रशिक्षण के तहत बीएलओ को स्टीकर मैपिंग की दी गई जानकारी

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज रामगढ़ में बीएलओ (Booth Level Officers) को स्टीकर मैपिंग से संबंधित प्रशिक्षण उप निर्वाचन पदाधिकारी रामगढ़ श्री रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान रामगढ़ के 134 बूथों तथा चितरपुर के 68 बूथों से जुड़े बीएलओ उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित अधिकारियों द्वारा बीएलओ को स्टीकर मैपिंग की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं कार्यान्वयन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि किस प्रकार सटीक एवं व्यवस्थित तरीके से स्टीकर मैपिंग कार्य को पूरा किया जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान बीएलओ को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया एवं अपने-अपने क्षेत्र में कार्य को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।