रामगढ़ कैंट (झारखंड) :भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस (6 अप्रैल 2026) को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने को लेकर भाजपा रामगढ़ कैंट मण्डल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के आलोक में मण्डल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम के लिए संयोजक एवं सहसंयोजकों के नामों की घोषणा की।
जारी सूची के अनुसार सौरभ जायसवाल को संयोजक तथा आकाश कुमार और सुमित कुमार को सहसंयोजक बनाया गया है।
मण्डल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने बताया कि स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य कार्यक्रम का सफल संचालन करना और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा, “भाजपा का स्थापना दिवस हमारे लिए संकल्प का दिन है। जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में कैंट मण्डल के पदाधिकारी इस गौरवशाली दिवस को ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।