भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, सुशांत पांडेय की टीम में 18 पदाधिकारी शामिल

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को गति देने के उद्देश्य से रामगढ़ कैंट मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह (बबला) की सहमति के बाद मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय द्वारा की गई।

नई कार्यकारिणी में विभिन्न वार्डों और सामाजिक वर्गों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, ताकि कैंट क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

प्रमुख नियुक्तियां :

मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कुल 18 पदाधिकारियों की टीम घोषित की है, जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

चार उपाध्यक्षों के रूप में संतोष कुमार शाह, अमित कुमार खेतान, विजेन्द्र मुण्डा और श्रीमती विणु देवी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंडल महामंत्री के पद पर ऋषिकेश सिंह और सौरभ जायसवाल को नियुक्त किया गया है।

मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी :

मंडल मंत्रियों में श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती निशा सिन्हा, अमित ठाकुर और आकाश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुमित कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा—

  • कार्यालय मंत्री: अमर भारती, सह कार्यालय मंत्री: जीतू गोप

  • मीडिया प्रभारी: मुकेश तिवारी, सह प्रभारी: दिनेश सिंह

  • आईटी सेल संयोजक: रोशन कुमार, सह संयोजक: प्रेम कुमार

  • सोशल मीडिया की जिम्मेदारी: सुदीप मिश्रा

मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने बताया कि जिला स्तर के निर्देशानुसार कार्यकारिणी की विस्तृत सूची बाद में जारी की जाएगी।