रामगढ़ में शांतिधारा फाउंडेशन की चावल सेवा : जलाराम बप्पा मंदिर में 108 किलो चावल अर्पित

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) :  शांतिधारा फाउंडेशन के स्थायी प्रकल्प “चावल सेवा” के अंतर्गत बिजुलिया स्थित जलाराम बप्पा मंदिर में 108 किलो चावल अर्पित किया गया।

मंदिर के पुजारी कमलेश पांडेय ने बताया कि यहां प्रतिदिन लगभग 400 श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। ऐसे में चावल सेवा से बड़ी संख्या में भक्तों को लाभ मिलता है।

शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के माध्यम से संचालित अन्न क्षेत्र, दिव्यांग विद्यालय, अनाथालय एवं वृद्धाश्रमों को समय-समय पर चावल सेवा उपलब्ध कराई जाती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, भूपत वडेरा, आर. पी. बुडवल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, निरंजन पांडेय एवं राजेश दत्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।