रांची (झारखंड) : झारखंड सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन का आदेश जारी किया। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के कई जिलों में उपायुक्त (डीसी) बदले गए हैं। इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
कई जिलों को मिले नए उपायुक्त
जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में नए उपायुक्त की नियुक्ति की गई है:
जमशेदपुर : राजीव रंजन
लातेहार : संदीप कुमार
गढ़वा : अनन्य मित्तल
गुमला : दिलेश्वर महतो
पाकुड़ : मेधा भारद्वाज
गोड्डा : लोकेश मिश्रा
देवघर : शशि प्रकाश सिंह
कोडरमा : उत्कर्ष गुप्ता
हजारीबाग, चाईबासा और रामगढ़ में भी बदलाव
हजारीबाग : हेमन्त सती
चाईबासा : मनीष कुमार
रामगढ़ : ऋतुराज
चतरा : रवि आनंद
अन्य जिलों में नई तैनाती
साहिबगंज : दीपक कुमार दुबे
पलामू : दिलीप प्रताप सिंह शेखावत
खूंटी : सौरभ कुमार भुवानिया
लोहरदगा : संदीप कुमार मीणा
जामताड़ा : आलोक कुमार
राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से कई जिलों में नई कार्यशैली और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।