रामगढ़ (झारखंड) में पेंशनर कल्याण समाज ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, प्राथमिक शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति का उठाया मुद्दा

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ डिस्ट्रिक्ट पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार  से मुलाकात कर प्राथमिक शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले के अनेक प्राथमिक शिक्षक लंबे समय से विभिन्न ग्रेडों में पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस कारण शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने नियमानुसार पात्र शिक्षकों को शीघ्र पदोन्नति देने की मांग की।

जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि नियमों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को सभी ग्रेडों में पदोन्नति प्रदान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और लंबित मामलों का यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में समाज के उपाध्यक्ष वृन्दावन सिंह, कोषाध्यक्ष छुन्नू साहू, संरक्षक दिलीप साहा तथा दूधेश्वर महतो शामिल थे।