रामगढ़ कैंट, झारखंड : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय में सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ कैंट भाजपा अध्यक्ष सुशांत कुमार पाण्डेय ने की। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारी, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता एवं बूथ स्तर तक प्रसारण सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा कैंट उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल व बीनू देवी, महामंत्री ऋषिकेश सिंह व सौरव जायसवाल, मंत्री आकाश गुप्ता व अमित ठाकुर, मीडिया सह प्रभारी दिनेश कुमार एवं अमर कुशवाहा उपस्थित रहे।