रामगढ़ (झारखंड) :रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 33वीं वार्षिक आम सभा दिनांक 21 जून 2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे से चैम्बर भवन बिजुलिया, रामगढ़ में आयोजित की जाएगी।
आम सभा में चैम्बर से जुड़े विभिन्न विषयों, व्यापारिक समस्याओं, संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सदस्यगणों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।