रामगढ़ कैंट, झारखंड : रामगढ़ चेंबर सेवा ट्रस्ट एवं रामगढ़ नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बिजुलिया स्थित रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को कैंसर के कारणों, बचाव के उपायों, समय पर जांच तथा उपचार के महत्व के प्रति जागरूक करना था।