रामगढ़ (झारखंड) :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रविवार सुबह रामगढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कोठार के शहीद निर्मल महतो चौक पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। नितिन नवीन के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी थे।
सुबह से जुटने लगे थे कार्यकर्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह से ही भाजपा समर्थक और पदाधिकारी स्वागत स्थल पर पहुंचने लगे थे। नितिन नवीन के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाज के तहत पत्तों का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे मुलाकात की।
शहीद निर्मल महतो को अर्पित की श्रद्धांजलि
रामगढ़ पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने सबसे पहले निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और गुलाब के फूल भेंट कर स्वागत किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए
रामगढ़ में स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पूर्व निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बोकारो रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशन लाल चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, धनंजय पुटूस, अनमोल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, अमरेंद्र कुमार गुप्ता, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबु, चंद्रशेखर चौधरी, इला रानी पाठक, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, सहदेव ठाकुर, प्रिया करमाली, बलराम महतो, रिद्धि राज, लक्ष्मी देवी, जगेश्वर प्रजापति, किरण देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलु साव, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, मनोज कुमार महतो, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, भीम सेन चौहान, शीतल सिंह, शंकर करमाली, वारिश खान, शशि शेखर सिंह, उमेश प्रसाद, रंजन फौजी, राजेन्द्र कुशवाहा, दिनेश प्रसाद, सुशांत कुमार पांडेय, महेन्द्र प्रजापति, आनंद बेदिया, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, मनोज गिरि, सूरज पांडेय, सुनीता देवी, मंजू देवी, राजेश ठाकुर, अनिल राय, महेंद्र महतो, युगेश महतो, सुरजीत सिंह छाबड़ा, विजय ओझा, रूपा साहू, सुशांत कुमार पांडेय, संजय साह, नरेश साव, निरंजन कुमार, जितेन्द्र साहू, महेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार कुशवाहा, रंजन भगत, अजय पासवान, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, नूतन कुमार महतो, अशोक कुमार, राजेश कुमार तथा गोविंद रजवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।