प्रधान डाकघर रामगढ़ कैंट में कर्मचारियों की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : प्रधान डाकघर रामगढ़ कैंट में सोमवार को पोस्टमास्टर मो. जशीम खान की अध्यक्षता में डाक विभाग के कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचाने और आम लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने की रणनीति पर चर्चा करना था।

बैठक में डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत खाता, आवर्ती जमा (आरडी) खाता, मासिक आय योजना (एमआईएस), सावधि जमा (टीडी), किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर मो. जशीम खान ने कहा कि रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर के सभी कर्मचारी समयबद्ध एवं अनुशासित तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को विभागीय कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या होने पर उनके स्तर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि पहली बार इस प्रकार की बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया है। उन्होंने पोस्टमास्टर द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।

पोस्टमास्टर मो. जशीम खान ने कहा कि वे सभी कर्मचारियों को साथ लेकर डाक विभाग की सेवाओं और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग डाक विभाग की बचत एवं निवेश योजनाओं का लाभ उठा सकें।

बैठक में रामगढ़ जिला सब डिवीजन के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, सहायक डाकपाल रामेश्वर प्रसाद, रामखेलावन चौधरी, नरेंद्र सिंह, नितेश कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, रवि कुमार, संतोष कुमार, अंकित कुमार, चंदन कुमार महतो, राज कपूर कुमार, आदर्श अनिकेत, प्रिया वर्णवाल, बबीता कुमारी, रिमझिम कुमारी, जशमीना, त्रिदेव प्रियदर्शी, अवधेश कुमार, पंकज कुमार, रंजीत रजवार, शुभम सौरभ, सौरभ कुमार, अमन कुमार, रंजन कुमार, शंभू दत्त सिंह, जयवंत भोक्ता, बीरबल मांझी, विकास राय, पीयूष कुमार, गंभीर करमाली, संतोष मुंडा, लाल महतो, शुक्र मुंडा सहित कई डाककर्मी उपस्थित थे।