रामगढ़ (झारखंड) : समाज सेवा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को टोटो (ई-रिक्शा) उपलब्ध कराया। इस अवसर पर वाहन की डाउन पेमेंट क्लब द्वारा की गई तथा टोटो लाभार्थी को सौंप दिया गया।
क्लब की इस पहल के तहत लाभार्थी टोटो चलाकर होने वाली आय से उसकी मासिक किस्तों का भुगतान स्वयं करेगा। इसका उद्देश्य उसे सम्मानजनक आजीविका का साधन उपलब्ध कराना है, ताकि वह नियमित आय अर्जित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।
क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने कहा कि सहायता का सबसे प्रभावी स्वरूप वह है जो किसी व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करे। उन्होंने कहा कि टोटो मिलने से लाभार्थी को रोजगार का स्थायी साधन प्राप्त होगा और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
उन्होंने बताया कि इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ लगातार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन करता रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास जारी रखेगा।
कार्यक्रम के दौरान जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, नीरू साहनी, शर्मिष्ठा दत्ता, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अग्रवाल, पिंकी पोद्दार, रंजू अरोड़ा, जसमीत सोनी, नवलजीत कौर एवं जसप्रीत कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।