रामगढ़, झारखंड :सामाजिक सेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा किला मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आठ सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा परिसर में निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने बताया कि किला मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्लब ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कैमरों की सहायता से मंदिर परिसर में होने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में सुविधा होगी।
मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने इनर व्हील क्लब रामगढ़ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान रेनू मेवाड़, जनेशा वडेरा, मेघा बगारिया, अनुराधा श्रॉफ, दीपा वडेरा, श्वेता जैन, ममता वसंत, अविनाश कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।