सीसीएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों का तबादला; कई क्षेत्रों को मिले नए एरिया जीएम

Spread the love

रांची (झारखंड) : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस संबंध में निदेशक (कार्मिक) के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार कई क्षेत्रों को नए एरिया जनरल मैनेजर (Area GM) मिले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • चित्रंजन कुमार को एरिया जीएम (एम एंड एस) से स्थानांतरित कर सीएमडी सचिवालय, सीसीएल मुख्यालय में ओएसडी बनाया गया।
  • जी. के. राठौर को रजरप्पा एरिया से स्थानांतरित कर गिरिडीह एरिया का एरिया जीएम नियुक्त किया गया।
  • राजीव सिंह को रजरप्पा एरिया जीएम से स्थानांतरित कर एम एंड एस विभाग का एरिया जीएम बनाया गया।
  • रंजय सिन्हा को ढोरी एरिया से स्थानांतरित कर बरका सयाल एरिया का एरिया जीएम बनाया गया। वे श्री अजय सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।
  • अमिताभ कुमार तिवारी को मुख्यालय स्थित एमओएमसी विभाग से स्थानांतरित कर एनके एरिया का एरिया जीएम नियुक्त किया गया। वे श्री दिनेश कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यभार संभालेंगे।
  • के. एस. गायकवाल को बी एंड के एरिया से स्थानांतरित कर गिरिडीह एरिया भेजा गया।
  • राजीव कुमार सिंह को एएडीओसीएम, ढोरी से स्थानांतरित कर ढोरी एरिया का एरिया जीएम बनाया गया।
  • ए. के. तिवारी को ढोरी एरिया के सेफ्टी ऑफिसर पद से स्थानांतरित कर एसडीओसीएम का परियोजना पदाधिकारी (पीओ) बनाया गया।
  • शैलेश प्रसाद को एसडीओसीएम से स्थानांतरित कर एएडीओसीएम, ढोरी का परियोजना पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

सीसीएल प्रबंधन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी एरिया जनरल मैनेजरों को भारत सरकार की अधिसूचना एवं कंपनी के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल को सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों की दक्षता बढ़ाने और संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।