रामगढ़ कैंट (झारखंड) : उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उत्पाद विभाग ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 6.66 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर अवैध बीयर बरामद कर जब्त की गई, जबकि एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान के दौरान लाइन होटलों सहित अन्य संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना उत्पाद विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।